रुदौली-अयोध्या 10 अप्रैल (आरएनएस)। अखिल भारतीय यादव महासभा, जनपद अयोध्या का प्रमुख महासचिव यादव महासभा रूदौली निवासी डॉ. विक्रम पाल सिंह को नामित किया गया। समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिक्षक सभा एवं अध्यक्ष अखिल भारतीय यादव महासभा, के पूर्वाचल प्रदेश अध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी यादव महासभा उप्र एडवोकेट हाईकोर्ट अंशुमान सिंह यादव ने मनोनयन पत्र देकर नियुक्त किया। पूर्वाचंल प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय यादव महासभा उप्र एडवोकेट अशुमान सिंह यादव ने कहा कि डॉ विक्रम पाल पेशे से चिकित्सक एवं समाज सेवी है, समाज में साफ छवि के व्यक्ति है संगठन के लिए एक मजबूत व्यक्तित्व के रूप में कार्य करेगे, इनसे समाज को एक नई दिशा मिलेगी। यादव ने कहा कि यह सामाजिक संगठन सन् 1924 में स्थापित सिर्फ समाज के लिए समर्पित है, किसी राजनैतिक दल के लिए प्रतिबद्ध नहीं है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

