रुड़की,10 अपै्रल (आरएनएस)। जेएम दीपक रामचंद्र शेट ने बुजुर्गों के घर पहुंचकर समस्याएं सुनीं। साथ ही अभिभावकों को चेतावनी दी कि अगर उन्हें किसी तरह से परेशान किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि कुछ बुजुर्गों की शिकायत मिली थी कि अभिभावक उनका सही से ध्यान नहीं रख रहे हैं। शिकायत पर शुक्रवार को पांच अलग-अलग जगहों पर बुजुर्गों के घर पहुंचकर उनकी शिकायत सुनी गई। इस दौरान अभिभावकों को निर्देश दिए गए कि उनका सही से ध्यान रखा जाए। साथ ही उन्हें किसी भी तरह से परेशान न किया जाए। उन्होंने बताया कि अभिभावकों को चेतावनी दी गई कि अगर उन्हें परेशान किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद मौके पर ही उनकी समस्याओं का समाधान किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

