कोरबा 11 अप्रैल (आरएनएस) अपराधियों के लिए अब बच निकलना नामुमकिन होता जा रहा है क्योंकि “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत पुलिस ने ऐसा ताबड़तोड़ ऑपरेशन चलाया कि दो ही दिनों में 98 फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर पूरे जिले में कानून का खौफ फिर से जगा दिया गया, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के सख्त निर्देशों के बाद शुरू हुई, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले और कटघोरा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर के नेतृत्व में जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को एक साथ मैदान में उतारा गया, इसके बाद 10 और 11 अप्रैल 2026 को पूरे जिले में सघन दबिश अभियान चलाया गया, पुलिस टीमों ने उन आरोपियों को निशाना बनाया जो लंबे समय से गिरफ्तारी वारंट के बावजूद फरार चल रहे थे और कानून को चुनौती दे रहे थे, पहले दिन 10 अप्रैल को 4 स्थायी वारंटी और 29 गिरफ्तारी वारंटी तामील किए गए, वहीं दूसरे दिन 11 अप्रैल को यह कार्रवाई और तेज हुई और 17 स्थायी वारंटी तथा 48 गिरफ्तारी वारंटी तामील किए गए, इस तरह महज 48 घंटे के भीतर 21 स्थायी वारंटी और 77 गिरफ्तारी वारंटी मिलाकर कुल 98 आरोपियों को पकड़ लिया गया, सभी आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया, खास बात यह रही कि ये सभी आरोपी पहले से कोर्ट द्वारा जारी वारंट के बावजूद फरार थे और लगातार बचने की कोशिश कर रहे थे लेकिन पुलिस की सतत निगरानी, मुखबिर तंत्र और योजनाबद्ध दबिश ने उनके सारे रास्ते बंद कर दिए, इस ऑपरेशन ने साफ कर दिया कि कोरबा पुलिस अब अपराधियों को कोई मौका देने के मूड में नहीं है, वहीं पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि किसी भी अवैध गतिविधि, अपराध या अवैध शराब निर्माण-बिक्री की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी, “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहने के संकेत दिए गए हैं,
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

