देहरादून,10 अपै्रल (आरएनएस)। डीएवी कॉलेज के छात्रसंघ समारोह सप्ताह के तहत शुक्रवार दोपहर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें हिमाचल के लोक गायक विक्की चौहान और ठाकुर रघुवीर सिंह ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति दी। उन्होंने छात्रों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। विक्की चौहान ने झुमके झुमके, किंदे चाली बांठणों किंदे चाली तू समेत कई गाने गाए। छात्र उनके गानों पर नाटी करते नजर आए। हिमाचली कलाकार पीहू जिंटा ने नग बढिय़ा कुमाऊनी गाने पर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत रहे। उन्होंने विशिष्ट अतिथियों के साथ दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही छात्रों को शुभकामनाएं दी। विधायक विनोद चमोली ने छात्रों को शुभकामनाएं दी। पूर्व महासचिव उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी संजय कनोजिया ने कहा कि छात्र जीवन व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का सबसे महत्वपूर्ण चरण होता है। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत सतपुली जितेंद्र सिंह, उपेंद्र थापली, हेमा पुरोहित, आरके गुप्ता, संजय कन्नौजिया, ललित जोशी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान प्राचार्य कौशल कुमार, शशिकरण सोलंकी, छात्र संघ अध्यक्ष ऋषभ मल्होत्रा, महासचिव करन नेगी, उपाध्यक्ष विशाल कुमार, सहसचिव अभिषेक सिंह, कोषाध्यक्ष दिव्यांशी, प्रतिनिधि प्रियांशु धामी आदि मौजूद रहे।ऑक्टापैड पर आजमाया हाथ, जाम पर ली चुटकीपूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कार्यक्रम के दौरान ऑक्टापैड पर हाथ आजमाया। इसके अलावा उन्होंने अपने संबोधन के दौरान चुटकी लेते हुए एक्सप्रेस तो बन गया। ढाई घंटे में दून से दिल्ली पहुंच जाएंगे। लेकिन रिस्पना पुल से यहां तक पहुंचने में तीन घंटे लग जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस समस्या का भी समाधान होना चाहिए।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

