कोरापुट ,11 अपै्रल (आरएनएस)। ओडिशा के कोरापुट जिले में सवारियों से भरी स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की वॉल्वो बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई. इस सड़क हादसे में एक यात्री की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए.
खबर के मुताबिक, यह सड़क हादसा कोरापुट जिले पोट्टांगी ब्लॉक में हुई. बस कालाहांडी जिले के भवानीपटना से विशाखापटना जा रही थी. इसी दौरान सुबह करीब 3 बजे सुनकी घाट रोड के दूसरे मोड़ पर यह दूसरी तरफ से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई. इस वजह से बस का बैलेंस बिगड़ गया और वह 30 फीट नीचे खाई में गिर गई.
इस हादसे के तुरंत बाद पोट्टांगी फायर स्टेशन, सेमिलिगुडा फायर स्टेशन और जयपुर फायर स्टेशन के फायर सर्विस के लोग, जयपुर फायर स्टेशन के असिस्टेंट फायर ऑफिसर के नेतृत्व में तुरंत मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन किया. रेस्क्यू ऑपरेशन बहुत मुश्किल था क्योंकि बस घाट से नीचे खाई में गिर गई थी. यात्रियों को बचाकर पोट्टांगी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
बस में करीब 25 यात्री सवार थे. उनमें से 15 से ज्यादा यात्री घायल हो गए. घायलों में भवानीपटना के एक 40 साल के शख्स की पोट्टांगी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. खबर के मुताबिक, बस को टक्कर मारने वाले ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया. पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की जांच कर रही है. मरने वालों और घायलों की पहचान अभी नहीं बताई गई है.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

