नई दिल्ली 12 April, (Rns) । मशहूर गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में गायिका ने आखिरी सांस ली।
आशा भोसले ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं। शनिवार को गायिका की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। फैंस उनके ठीक होने की प्रार्थना कर रहे थे और अब उनके निधन की खबर ने इंडस्ट्री और फैंस को दंग कर दिया है।
आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया है। गायिका के बेटे आनंद भोसले ने भी इसकी जानकारी दी है। उनके निधन की खबर से इंडस्ट्री में मातम छा गया है। फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

