= अजय चक्रधारी =
बलरामपुर, 12 अप्रैल (आरएनएस)। सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां जंगल में लगी भीषण आग से वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है।
जानकारी के अनुसार वाड्रफनगर–बनारस स्टेट हाईवे के पास अजगरा नाला क्षेत्र में अचानक आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते जंगल के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।
इस आग के कारण न सिर्फ पेड़-पौधों को नुकसान हो रहा है, बल्कि वन्य जीवों के लिए भी खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार आग काफी तेजी से फैल रही है।
चौंकाने वाली बात यह है कि यह आग वन विभाग कार्यालय से महज करीब 500 मीटर की दूरी पर लगी है, लेकिन मौके पर वन विभाग के कर्मचारी नजर नहीं आए, जिससे लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।
फिलहाल स्थिति गंभीर बनी हुई है और आग पर काबू पाने के लिए तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जरूरत है।
0

