0 श्रीमती नीलम आज आत्मनिर्भर बनकर एक छोटे से फैंसी दुकान का संचालन कर रहे हैं एवं अपनी बेटी के भविष्य के लिए पैसे जोड़ रही है
रायपुर, 12 अप्रैल (आरएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में संचालित महतारी वंदना योजना से प्रदेश में महिला सशक्तीकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी कड़ी में आरंग विकासखंड के ग्राम नारा मंदिर हसौद की निवासी श्रीमती नीलम देवांगन की सफलता की एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आई है।
श्रीमती नीलम देवांगन को योजना की जानकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुरजनी देवांगन द्वारा दी गई। प्रारंभ में मिलने वाली मासिक राशि भले ही कम लगी, लेकिन नीलम ने इसका उपयोग सोच-समझकर किया और इसे आत्मनिर्भरता का माध्यम बना लिया। उन्होंने सबसे पहले अपनी बेटी के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए एलआईसी की किश्त जमा करना शुरू किया, जिससे परिवार की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
इसके साथ ही नीलम ने अपने आत्मनिर्भर बनने के संकल्प को साकार करते हुए घर के एक छोटे से हिस्से में फैंसी स्टोर की शुरुआत की। दुकान के लिए आवश्यक सामग्री उन्होंने योजना से प्राप्त राशि से ही खरीदी। धीरे-धीरे उनकी दुकान गांव की महिलाओं के बीच लोकप्रिय हो गई और आज यह एक स्थायी आय का स्रोत बन चुकी है।
दुकान से होने वाली आमदनी और योजना की नियमित सहायता ने नीलम के परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है। अब वे न केवल आत्मनिर्भर हैं, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा स्रोत बन गई हैं।
नीलम देवांगन का कहना है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की इस महत्वाकांक्षी योजना ने महिलाओं को आत्मसम्मान और स्वावलंबन की दिशा में आगे बढऩे का अवसर दिया है। यह योजना महिलाओं को सशक्त बनाकर उन्हें रोजगार सृजन की दिशा में प्रेरित कर रही है।
नीलम ने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की यह पहल उनके परिवार के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायक बनी है।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

