मुंगेली 12 अप्रैल (आरएनएस) चिल्फी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां पति ने अपनी ही पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश कर दी, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया, पूरा मामला सेनगुड़ा गांव का है जहां आरोपी सतीश सोनवानी (उम्र 35 वर्ष) ने 16 मार्च 2026 की सुबह करीब 8 बजे अपनी पत्नी पर चरित्र शंका करते हुए हैवानियत की हद पार कर दी, घर में रखा डीजल पत्नी के ऊपर डाल दिया और माचिस से आग लगा दी, महिला को जलते हुए हालत में छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गया, घटना की सूचना अस्पताल मेमो के जरिए पुलिस तक पहुंची जिसके बाद मामला गंभीर मानते हुए 9 अप्रैल 2026 को थाना चिल्फी में अपराध क्रमांक 37/26 के तहत धारा 109 बीएनएस में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा तथा उप पुलिस अधीक्षक लोरमी श्री हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने तेजी से साक्ष्य जुटाए, मुखबिर और तकनीकी सहायता के जरिए आरोपी की तलाश शुरू की गई, लगातार दबिश के बाद 10 अप्रैल को आरोपी को हिरासत में लिया गया, पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया, इसके बाद पुलिस ने विधिवत गिरफ्तारी कर 11 अप्रैल 2026 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया, इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी चिल्फी निरीक्षक रघुबीर लाल चंद्रा, प्रधान आरक्षक पारस टोंडे, सिद्धेश्वर बंजारे, आरक्षक प्रशांत कुर्रे, बृजेश प्रधान और महिला आरक्षक संगीता बर्मन की अहम भूमिका रही, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर मामले में त्वरित व सख्त कार्रवाई की जाएगी, यह घटना एक कड़वा सच है कि शक जब जुनून बन जाए तो इंसान हैवान बन जाता है,
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

