छत्तीसगढ़ के दुर्ग रायपुर बिलासपुर होकर गुजरेगी
रायपुर,12 अप्रेल ,12 अप्रैल (आरएनएस)। यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 01429/ 01430 पुणे संतरागाछी पुणे समर स्पेशल दिनांक 15 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक 02 फेरों के लिए चलाई जा रही है।गाड़ी संख्या 01429 पुणे सांतरागाछी समर स्पेशल दिनांक 15 और 22 अप्रैल को 10:00 बजे पुणे से रवाना होकर मध्यवर्ती स्टेशनों पर होते हुए अगले दिन 02.05 बजे नागपुर, 04. 08 बजे गोंदिया, 6:10 बजे दुर्ग, 6:50 बजे नागपुर, 8:45 बजे बिलासपुर, 12:40 बजे झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर खड़कपुर होते हुए 21:00 संतरागाछी पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 01430 संतरागाछी – पुणे समर स्पेशल दिनांक 17 अप्रैल एवं 24 अप्रैल 2026 को सांतरागाछी से 15.45 बजे रवाना होकर मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुए 00.02 बजे झारसुगुड़ा 4:10 बजे बिलासपुर 6:10 बजे रायपुर 7: 00 बजे दुर्ग, 9:15 बजे गोंदिया 11:30 बजे नागपुर होते हुए अगले दिन 3:10 बजे पुणे पहुंचेगी।इस गाड़ी का इस रूट के लगभग 21 स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। यह गाड़ी विभिन्न श्रेणी के 18 एलएचबी कोच के साथ चलेगी। और अधिक विस्तृत जानकारी के लिए एनटीईएस, रेलवन ऐप , 139 की मदद ले सकते हैं।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

