जांजगीर-चांपा,12 अप्रैल (आरएनएस)। थाना पामगढ़ पुलिस ने किराना दुकान में चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए महज कुछ ही घंटों में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमचंद रात्रे ने 12 अप्रैल 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि 11 अप्रैल की देर रात जब वह लघुशंका के लिए उठा, तब उसे अपनी दुकान की ओर से आवाज सुनाई दी। मौके पर जाकर देखा तो दुकान का दरवाजा खुला था और अंदर से गांव के ही कुछ युवक भागते हुए नजर आए। जांच करने पर गल्ले में रखे 4000 रुपये गायब मिले।रिपोर्ट दर्ज होते ही पामगढ़ पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और संदेह के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। जल्द ही पुलिस ने विकास रात्रे (21 वर्ष) और अनुराग जोगी (19 वर्ष), दोनों निवासी बोरसी, को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार कर लिया।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी, उप निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू सहित पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।
त्रिपाठी
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

