मुंगेली, 12 अप्रैल (आरएनएस)। मुंगेली में नशे और सट्टे के खिलाफ पुलिस ने ऐसा शिकंजा कसा कि अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के सख्त निर्देश पर जिलेभर में चलाए जा रहे अभियान के तहत लोरमी और जरहागांव थाना क्षेत्र में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शराब तस्करी और सट्टा के कुल 4 मामलों में कार्रवाई कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, साथ ही सट्टा संचालित करने वाले 2 अन्य आरोपियों को भी पकड़कर नगदी और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए। पूरे ऑपरेशन को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा और उप पुलिस अधीक्षक श्री हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया, जहां साइबर सेल और स्थानीय थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर सूचना पर त्वरित एक्शन लेते हुए जाल बिछाया। 10 मार्च 2026 को ग्राम महरपुर तिराहा में आरोपी अरविंद राजपूत उर्फ छोटू (उम्र 30 वर्ष) को उस वक्त धर दबोचा गया जब वह होंडा साइन मोटरसाइकल क्रमांक ष्टत्र 28 रु 2409 में 50 पाव देशी प्लेन शराब यानी करीब 9 बल्क लीटर लेकर परिवहन कर रहा था, वहीं 8 अप्रैल 2026 को जरहागांव थाना क्षेत्र के ग्राम अमोरा में आरोपी सुभाष प्रजापति राधेश्याम (उम्र 25 वर्ष) को उसके प्लॉट में अवैध रूप से महुआ शराब बेचते हुए पकड़ा गया, जहां से करीब 40 लीटर कच्ची महुआ शराब जिसकी कीमत लगभग 4000 रुपए बताई गई, जब्त की गई, दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) और 59(क) के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इसके साथ ही लोरमी थाना क्षेत्र में सट्टा पर भी कड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम गाड़ाटोला में दिनेश ध्रुव (उम्र 40 वर्ष) और बोधन खुंटे (उम्र 34 वर्ष) को सट्टा खिलाते रंगे हाथ पकड़ा गया, जिनके पास से 2100 रुपए नगद और सट्टा पट्टी के साथ-साथ वाट्सएप के जरिए सट्टा संचालन में इस्तेमाल किए जा रहे 2 मोबाइल फोन जब्त किए गए, पूरे अभियान में थाना प्रभारी लोरमी निरीक्षक अखिलेश वैष्णव, थाना प्रभारी जरहागांव उप निरीक्षक शोभा यादव, साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक सत्येंद्र पुरी गोस्वामी सहित पूरी टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध नशा और सट्टा पूरी तरह खत्म करने के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा, और जो भी कानून तोड़ेगा उस पर इसी तरह सख्त कार्रवाई होगी।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

