बीजापुर,12 अप्रैल (आरएनएस)। जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में बीती रात एक नाबालिग के साथ पांच लोगों द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है । घटना की रिपोर्ट के बाद सभी पांचों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर कार्यवाही कर रही है ।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 11.04.2026 के रात्रि थाना भैरमगढ़ में एक नाबालिग बालिका को उसके पूर्व से परिचित व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म करने की घटना पर थाना भैरमगढ़ में क्चहृस् एवं पॉक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। उपरोक्त घटना में पीडि़त बालिका के पूर्व से परिचित 04 अन्य व्यक्तियों की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई।उपरोक्त घटना के संदर्भ में थाना भैरमगढ़ क्षेत्रान्तर्गत नाबालिग से दुष्कर्म करने की घटना में शामिल 04 आरोपी गिरफ्तार एवं 01 विधि से संघर्षरत बालक अभिरक्षा में।अपराध पंजबद्ध कर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना भैरमगढ़ द्वारा घटना में संलिप्त 05 व्यक्तियों – 1. अंकित परबुलिया 2. लक्ष्मीनाथ लेकाम 3. सुनील परबुलिया 4. जातवेद मोडिय़ाम को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना में 01 विधि से संघर्षरत बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया है।दुष्कर्म घटना के संदर्भ में शीघ्र ही विधिक कार्यवाही पूर्ण कर सभी 04 आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर एवं 01 विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

