डिंडोरी/जबलपुर,12 अपै्रल (आरएनएस)। मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां कैप्सूल कंटेनर और पिकअप वाहन की जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। फिलहाल पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। यह पूरा मामला गाड़ासरई थाना क्षेत्र का है।
गाड़ासरई थाना अंतर्गत ग्राम किकरा तालाब चौराहे पर उस वक्त चीख पुकार मच गई, जब तेज रफ्तार सीमेंट राखड़ कैप्सूल और पिकअप वाहन में जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में पिकअप सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक शख्स गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि राखड़ से भरा टैंकर गोरखपुर की ओर से आ रहा था तभी सामने से लौट रहे पिकअप वाहन की भिड़ंत हो गई।
पिकअप सवार लोगों को रौंदते हुए मौके से ट्रक चालक फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही गाड़ासरई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घायलों का रेस्क्यू किया। मृतक कौन और कहां के रहने वाले है इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल सकती है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

