रांची 12 अप्रैल (आरएनएस)। रांची जिला माली मालाकार कल्याण समिति द्वारा पाही बैंक्वेट हॉल, मोरहाबादी में महात्मा ज्योतिराव फुले की 199वीं जयंती सह वार्षिक सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची सांसद संजय सेठ और रांची नगर निगम की महापौर रोशनी खलखो मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में महापौर ने माली समाज के लिए फूल मंडी की व्यवस्था कराने की घोषणा की, वहीं संजय सेठ ने महात्मा ज्योतिराव फुले और सावित्रीबाई फुले के नाम से भवन निर्माण में सहयोग का आश्वासन दिया। समिति के अध्यक्ष सुरेश मालाकार ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए समाज के विकास की रूपरेखा रखी, जबकि सचिव सुजीत कुमार ने आय-व्यय का ब्यौरा दिया। कार्यक्रम में ड्रॉइंग प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया और बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। सम्मेलन में रांची सहित जमशेदपुर, बोकारो, रामगढ़ व अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही, और अंत में समाज की एकता व विकास के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

