रांची 12 अप्रैल (आरएनएस)। भारतीय संगीत जगत की महान सुर-साधिका, पद्म विभूषण से सम्मानित सुप्रसिद्ध गायिका ्रह्यद्धड्ड क्चद्धशह्यद्यद्ग जी के निधन पर राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि आशा भोसले जी का निधन भारतीय संगीत जगत के एक युग का अवसान है। उन्होंने अपने आठ दशकों के शानदार संगीत सफर में हजारों गीतों के माध्यम से भारतीय सिनेमा और संगीत को नई पहचान दी। डॉ. वर्मा ने कहा कि आशा ताई की गायकी हर पीढ़ी के दिलों में बसती है और उनका योगदान सदैव अमिट रहेगा। उनकी आवाज भारतीय संस्कृति की आत्मा बनकर हमेशा गूंजती रहेगी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

