रायपुर,12 अप्रैल (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने सुप्रसिद्ध पाश्र्वगायिका आशा भोंसले के देहावसान पर गहन शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि आशा भोंसले जी के निधन की खबर सुनकर मन अत्यंत व्यथित है। भारतीय संगीत जगत का एक स्वर्णिम अध्याय आज समाप्त हो गया। श्री देव ने कहा कि सात दशकों तक भारतीयों के मनो-मस्तिष्क पर छाई रही सुरों की जादुई आवाज आज खामोश हो गई।ाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने अपने श्रद्धांजलि संदेश में ?कहा कि भारतीय संगीत की अनमोल धरोहर, सुप्रसिद्ध पाश्र्व गायिका आशा भोंसले जी के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद और मर्माहत करने वाला है। संगीत के प्रति उनका समर्पण और उनकी आवाज की विविधता ने उन्हें विश्व भर में ‘वर्सेटाइल क्वीनÓ के रूप में स्थापित किया। उन्होंने शास्त्रीय संगीत से लेकर पॉप, गजल और कैबरे तक हर विधा में अपनी अमिट छाप छोड़ी। संगीत जगत में उनके नाम दर्जनों रिकॉड्र्स रहे, लेकिन उनका सबसे बड़ा रिकॉर्ड करोड़ों प्रशंसकों का प्यार है। श्री देव ने कहा कि स्वर कोकिला आशा ताई का चले जाना न केवल संगीत जगत के लिए बल्कि पूरी मानवता के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनकी आवाज हमारे बीच सदा अमर रहेगी। श्री देव ने कहा कि ?हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके शोकाकुल परिवार तथा अनगिनत प्रशंसकों को यह असीम दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

