०नरहरपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही : गांजा से भरी क्रेटा वाहन सहित कुल 43.69 लाख का माल जब्त, चालक मौके से फरार।
कांकेर,12 अप्रैल (आरएनएस)। पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा (भापुसे) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक अविनाश ठाकुर के पर्यवेक्षण में जिले में चलाए जा रहे उजियारा अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में दिनांक 11.04.2026 को थाना नरहरपुर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक क्रेटा वाहन क्रमांक ह्रष्ठ 10 छ्व 3344 में अवैध गांजा परिवहन कर भारतमाला रोड से डिब्बीपानी की ओर ले जाया जा रहा है।सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गई। पुलिस को देख वाहन चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए ग्राम डिब्बीपानी के पास दुर्घटना कर दी तथा वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।वाहन की तलाशी लेने पर उसमें रखी 03 बोरियों से 13 नग पैकेट में कुल 67.380 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। साथ ही एक क्रेटा वाहन (कीमत लगभग ?10,00,000) जप्त किया गया। इस प्रकार कुल जुमला कीमती ?43,69,000 का माल बरामद कर गवाहों के समक्ष विधिवत जप्ती की कार्यवाही की गई। आरोपी चालक की तलाश जारी है। अपराध पंजीबद्धथाना नरहरपुर में अपराध क्रमांक 83/2026 धारा 281 क्चहृस् एवं 20(क्च)(द्बद्ब)(ष्ट) हृष्ठक्कस् ्रष्ह्ल के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सोमेश सिंह बघेल थाना प्रभारी नरहरपुर, दुधावा चौकी प्रभारी योगेंद्र वर्मा ,उप निरी प्रेम शंकर ठाकुर ,सउनि बुधारू राम मरकाम, पल्टु राम मंडावी ,गौतम बिसेन ,आरक्षक राजेश्वर सलाम ,आर देवेंद्र नेताम ,आर डोमार मरकाम ,आर मिथलेश कोटपरिहा ,आर महेश कोरेटी ,आर राजेश भास्कर
आर नन्दकुमार वट्टी प्रमुख रूप से शामिल रहे ।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

