कबीरधाम,12 अप्रैल (आरएनएस)। जिले में गंभीर अपराधों के खिलाफ कबीरधाम पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना सिंघनपुरी जंगल पुलिस ने हत्या के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (ढ्ढक्कस्) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी संजय ध्रुव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की जांच करते हुए आरोपी तक तेजी से पहुंच बनाई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम भेण्ड्रानवांगांव बैगापारा निवासी मंगलसिंग बैगा (30 वर्ष) ने अपनी पत्नी दशमत बाई बैगा के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू की।जांच के दौरान आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही, घटना में प्रयुक्त टंगिया का बेंठ भी आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सिंघनपुरी जंगल में अपराध क्रमांक 11/2026 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।कबीरधाम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और गंभीर अपराधों पर नियंत्रण के लिए इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस कार्रवाई में थाना सिंघनपुरी जंगल की टीम की अहम भूमिका रही।
त्रिपाठी
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

