जांजगीर-चांपा,12 अप्रैल (आरएनएस)। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिर्रा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 35 पाव देशी प्लेन शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी बिर्रा श्रीमती सतरूपा तारम के पर्यवेक्षण में थाना बिर्रा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ग्राम पेण्ड्री निवासी 23 वर्षीय सुरेंद्र कश्यप को पकड़ा। उसके कब्जे से 35 पाव देशी प्लेन शराब, जिसकी कीमत लगभग 2800 रुपये बताई जा रही है, जब्त की गई।आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक जय कुमार साहू, सउनि तीज राम जांगड़े सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों का सराहनीय योगदान रहा।
त्रिपाठी
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

