भोपाल 12 अप्रैल (आरएनएस)।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत के गौरव, अदम्य साहस और शौर्य के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा संग्राम सिंह ‘राणा सांगाÓ की जयंती पर पुण्य स्मरण कर उन्हें नमन किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राणा सांगा ने अपने अद्वितीय पराक्रम से मातृभूमि की रक्षा की। त्याग व निष्ठा के लिए समर्पित उनका जीवन युवाओं को हर हाल में राष्ट्र सेवा करने का मार्गदर्शन प्रदान करता रहेगा।

