जौनपुर 13 अप्रैल (आरएनएस )। रामपुर थाना अंतर्गत सिधवन पेट्रोल पंप के सामने जौनपुर-भदोही नेशनल हाईवे पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान 45 वर्षीय संजय यादव के रूप में हुई है, जो सेरवा प्रकाशपुर, भदोही का निवासी था। वह अपनी मोटरसाइकिल से सिधवन बाजार दवा लेने जा रहे थे, तभी जौनपुर की ओर से आ रही एक सफेद रंग की तेज रफ्तार कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।गंभीर रूप से घायल संजय यादव को तत्काल जीवनदीप अस्पताल, भदोही ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। रामपुर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के भाई रामलोलरक यादव ने रामपुर थाने में तहरीर दी है, जिसमें उन्होंने अज्ञात सफेद कार चालक पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाया है।तहरीर के आधार पर, रामपुर पुलिस ने रविवार रात अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

