जौनपुर 13 अप्रैल (आरएनएस )। बिहार में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के मामले में जांच के लिए बिहार पुलिस जौनपुर पहुंची है। पुलिस यहां एक संदिग्ध की तलाश कर रही है और स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। जलालपुर थाना क्षेत्र के नहोरा डेरवा गांव में लल्लन सिंह के घर पर छापेमारी की गई। पुलिस उनके बेटे चंदन सिंह की तलाश में है। छापेमारी के दौरान घर में केवल लल्लन सिंह की पत्नी मिलीं। बिहार पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। इसके बाद, बिहार पुलिस लल्लन सिंह के रिश्तेदारों से भी पूछताछ के लिए उनके घरों पर जा रही है।पुलि अधिकारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बिहार पुलिस जनपद में आई हुई है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जनपद स्तर पर भी तीन टीमें गठित की गई हैं जो इस मामले में सहयोग कर रही हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

