जौनपुर 13 अप्रैल (आरएनएस )। सेवा भारती एवं सेवा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती पर नगर एवं उपनगरों के 22 सेवा बस्तियों में एक साथ नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 4258 जरूरतमंद लोगों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया। नगर के जोगियापुर, मियापुर, पीली कोठी, हरदीपुर, ओलंदगंज, मतापुर, पचहटिया, चैकिया, वाजिदपुर दक्षिणी, नईगंज मुरादगंज, कलीचाबाद, उमरपुर, ढालगर टोला, शिवापार, जमैथा के साथ-साथ शाहगंज नगर के शिवाजी बस्ती व बजरंग बस्ती, खेतासराय के महरौड़ा, गौराबादशाहपुर सरस्वती शिशु मंदिर, कचगांव राम जानकी मठ, जफराबाद प्राथमिक विद्यालय तथा केराकत में नि:शुल्क चिकित्सा सेवा शिविर का आयोजन किया गया। सेवा प्रमुखयुद्धवीर जी ने कई सेवा बस्तियों के स्वास्थ्य सेवा शिविर का भ्रमण किया तथा कहा कि वंचित वर्ग की विभिन्न माध्यमों से की गई सेवा ही सही मायने में समाज में मानवीय गुणों को प्रतिस्थापित करने में मदद करता है और प्रत्येक व्यक्ति को अपने सामथ्र्य के अनुसार एक दूसरे की मदद करनी चाहिए। जिला संघचालक डॉ0 सुभाष सिंह ने कहा कि सेवा शिविर से समाज के हजारों जरूरतमंदों को स्वास्थ्य लाभ मिला है तथा इससे सामाजिक समरसता स्थापित करने में बहुत मदद मिलेगी। जिला महामंत्री देवेश गुप्ता ने किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

