जौनपुर 13 अप्रैल (आरएनएस ) वेलस्पनफाउंडेशन फॉर हेल्थ एंड नालेज व महिला विकास संस्थान के सहयोग से सोमवार को रामपुर ब्लॉक के परमालपुर ग्राम पंचायत में फोकस्ड अवेयरनेस जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं व किशोरियों को कैंसर, जेण्डर, और वास के बारे में जागरूक किया गया जिसमे सामाजिक कार्यकत्री पूजा भारती ने बताया की महिलाओ और किशोरियों जागरूक होने की आवश्यकता है जिससे आने वाला जनरेशन भी जागरूक होगा और गांव की महिलाओ व किशोरियां अपने स्वास्थ्य मुद्दे पर खुलकर बात करने में सक्षम होंगी तो हमारा गाँव समुदाय स्वास्थ्य के मुद्दे पर जागरूक होगा तभी देश का विकास होंगा । उमाशंकर, पूजा भारती जयदेवी व आशा कार्यकर्ती व समुहसखी उपस्थित रही । जय देवी ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त की ।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

