जौनपुर 13 अप्रैल (आरएनएस )। रामपुर नगर पंचायत स्थित बीआरसी पर सोमवार को मडिय़ाहूं विधायक डॉक्टर आर के पटेल व रामपुर नगर अध्यक्ष विनोद कुमार जायसवाल , और अपना दल जिला अध्यक्ष विकासखंड क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकगण व परिषदीय विद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में खंड शिक्षा अधिकारी रामपुर अश्विनी कुमार सिंह के नेतृत्व में स्कूल चलो अभियान रैली का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य 6 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को शिक्षा से जोडऩा और उन्हें स्कूलों में प्रवेश दिलाना है। रैली में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, अभिभावकों और बच्चों ने हिस्सा लिया। मडिय़ाहूं विधायक डॉक्टर आर के पटेल द्वारा अधिक से अधिक छात्रों का नामांकन करने एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष जोर दिया गया उन्होंने कहा कि शिक्षा ही जीवन का आधार है जो एक सफल जीवन जीने के लिए आवश्यक सूत्र है। शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए नुक्कड़ नाटक, गीत और नारे लगाए गए। खंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों और उनके अभिभावकों को शिक्षा के विभिन्न लाभों के बारे में बताया और उन्हें स्कूलों में नामांकन के लिए प्रेरित किया। बताये की शिक्षा से ही बदलाव लाया जा सकता है । पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुरेरी में स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई जिसमें मुख्य रूप से प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार उपाध्याय केशरलाल, अनीता शर्मा, विनोद कुमार रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

