जौनपुर 13 अप्रैल (आरएनएस )। भारतीय जनता पार्टी द्वारा शक्ति वंदन अधिनियम के कार्यान्वयन और आगामी योजनाओं को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसको राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी ने संबोधित किया। राज्य सभा सांसद ने बताया कि संसद के आगामी विशेष सत्र में अधिनियम से जुड़ी तकनीकी बाधाओं को दूर किया जाएगा और नए प्रस्ताव के तहत लोकसभा सीटों की संख्या 816 करने की योजना है, जिससे महिलाओं के लिए 273 सीटें आरक्षित होंगी। बताया कि अब 2027 की जनगणना की प्रतीक्षा किए बिना, 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन की प्रक्रिया शुरू करने पर विचार किया जा रहा है, ताकि 2029 में महिलाएं अपना हक पा सकें जन-जागरण अभियान के तहत आगामी 15 से 17 अप्रैल तक पूरे जिले में श्नारी शक्ति पदयात्राश् और स्कूटी रैलियों का आयोजन किया जाएगा।उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल बूथ स्तर पर महिला संवाद कार्यक्रम।15-16 अप्रैलरू श्शक्ति वंदन पदयात्रा का आयोजन। टी डी कालेज की प्रिंसिपल अर्चना सिंह ने कहा कि समाज के सभी वर्गों, विशेषकर मातृशक्ति से अपील करती है कि वे इस अभियान से जुड़कर विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करें उन्होंने विपक्षी दलों से भी अपील की कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन करे उन्होंने यह भी बताया कि यह अधिनियम पंचायतों से लेकर संसद तक महिलाओं की निर्णय लेने की क्षमता और उनकी भागीदारी को नई ऊंचाई प्रदान करेगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

