जौनपुर 13 अप्रैल (आरएनएस )। जनपद न्यायाधीश ने अवगत कराया है कि उच्च न्यायालय ने न्यायिक अधिकारियां की खेल कूद प्रतियोगिता के अवसर पर 24 अप्रैल शुक्रवार एवं 25 अप्रैल चतुर्थ शनिवार को जिला न्यायालयों हेतु अवकाश घोषित किया गया है। उक्त तिथियों के घोषित अवकाशों के एवज में 02 चतुर्थ शनिवार को जिला न्यायालयों में कार्य दिवस किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। इस न्यायिक अधिष्ठान एवं समस्त ग्राम न्यायालयों में दिनांक पर 24 अप्रैल एवं 25 अप्रैल चतुर्थ शनिवार को अवकाश घोषित किया है। न्यायालय के निर्देश के अनुपालन में 27 जून चतुर्थ शनिवार एवं 25 जूलाई चतुर्थ शनिवार को इस न्यायिक अधिष्ठान के साथ साथ ग्राम न्यायालयों में कार्य दिवस घोषित किया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

