आक्रोशित महिलाओं ने की सख्त कार्रवाई की मांग
प्रयागराज 13 अप्रैल (आरएनएस)। कैंट थाना क्षेत्र के राजापुर नेवादा में स्थित हनुमानजी की प्रतिमा सोमवार सुबह कुछ लोगों ने तोड़ दी। कुछ लोग पूजन करने के लिए पहुंचे तो खंडित मूर्ति देख आक्रोशित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को किसी तरह शांत कराया। मूर्ति किसने और क्यों खंडित की गई, पुलिस इसका भी पता लगा रही है।
बताया गया है कि गंगानगर नेवादा मुहल्ले में सार्वजनिक मंदिर है। सोमवार सुबह कुछ अराजकतत्व पहुंचे और ईंट-पत्थर चलाते हुए मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दी। इसका पता चलने पर मुहल्ले की तमाम महिलाएं पहुंच गई। उन्होंने घटना पर नाराजगी जताते हुए मूर्ति तोडऩे वालों पर कार्रवाई की मांग की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

