मऊगंज 14 April, (Rns) । मध्य प्रदेश के मऊगंज में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां नेशनल हाइवे 135 पर खड़े ट्रेलर से बाइक टकरा गई। इस दुर्घटना में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। जिसके बाद यातायात पूरी तरह बाधित रहा। सूचना मिलने के करीब 1 घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची जबकि थाना महज 3 किलोमीटर दूर था, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।
मृतकों की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है। वहीं इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। सभी मृतकों को मऊगंज पुलिस ने मर्चुरी में रखवा दिया है

