इस्लामाबाद,14 अपै्रल। अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान में पहले दौर की शांति वार्ता के विफल होने के बाद दूसरे दौर की वार्ता की तैयारी चल रही है। इसके लिए बातचीत उन्नत चरण में है और दोनों पक्ष अनौपचारिक रूप से इस्लामाबाद या जिनेवा जैसे किसी वैकल्पिक तटस्थ स्थान पर चर्चा जारी रखने के लिए सहमत हैं। बातचीत के स्थान का चयन होने के बाद अगले 2 दिन में इसे शुरू करने की संभावना है। व्यवस्था संबंधी विवरणों पर काम जारी है।
तुर्की के विदेश मंत्री हाकान फिदान ने बताया कि अमेरिका-ईरान के बीच युद्धविराम बढ़ाया जा सकता है, जिसकी 2 हफ्ते की अवधि 22 अप्रैल को समाप्त होगी। फिदान ने कहा कि मध्यस्थ शांति पर काम कर रहे हैं, जबकि अस्थायी युद्धविराम के लिए संभावित समय-सीमा और रूपरेखा पर चर्चा जारी है। उन्होंने कहा कि 2 सप्ताह के युद्धविराम में अंतिम समझौते पर पहुंचना तकनीकी रूप से यथार्थवादी नहीं, इसलिए युद्धविराम 45 दिनों या 2 महीने बढ़ सकता है।
अमेरिकी वेबसाइट एक्सियोस ने खुलासा किया है कि इस्लामाबाद में ईरान के साथ बातचीत के दौरान उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान को 20 साल तक यूरेनियम संवर्धन न करने की शर्त दी थी। ईरान ने इसे मानने से इंकार कर दिया और इसे 5 साल तक करने का वादा किया। ईरान को उम्मीद थी कि इसे मान लिया जाएगा, लेकिन वेंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में समझौता विफल होने की घोषणा कर दी। इससे ईरान काफी नाराज हो गया।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

