नई दिल्ली 14 April, (Rns) । मंगलवार को राजस्थान के अलवर जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक निजी बस की केमिकल से भरे ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य लोग घायल हो गए।
घटना दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पिना के पास हुई। यह बस इंदौर से दिल्ली जा रही थी। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में बस ड्राइवर, एक महिला और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पिना के पास हुई। यह बस इंदौर से दिल्ली जा रही थी। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में बस ड्राइवर, एक महिला और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस का कहना है कि हादसे की असल वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। लेकिन माना जा रहा है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण यह दुर्घटना हुई होगी।