मो. जहीर अली
उत्तर दिनाजपुर 24 अप्रैल (आरएनएस)। जिले के आज इटाहर में तृणमूल अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष व निवर्तमान विधायक मुशर्रफ हुसैन के लिए पार्टी के सांसद अभिनेता दीपक अधिकारी (देव) ने एक भव्य रोड शो किया गया। देव को देखने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ देखने को मिली। वहीं लोगों को टीएमसी के समर्थन में नारे लगाते देखा गया। इस दौरान देव ने जनता से अपील करते हुए कहा कि आने वाले 23 अप्रैल को इटाहर विधानसभा सीट से टीएमसी के प्रत्याशी मुशर्रफ हुसैन को भारी मतों से विजय बनाएं और क्षेत्र में विकास की धारा को जारी रखें। रोड शो के दौरान कार्यकर्ता और समर्थ काफी उत्साहित नजर आए और पूरा क्षेत्र टीएमसी के रंग में रंग गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

