पिथौरागढ़,14 अपै्रल (आरएनएस)। नगर के बीडी पांडे जिला अस्पताल में अवकाश के दिन भी लोगों की भीड़ जुटी रही। मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडर जयंती के अवकाश के कारण ओपीडी बंद रही। जिस कारण इलाज कराने को पहुंचे लोगों की भीड़ इमरजेंसी कक्ष में जुटी। इस दौरान चिकित्सकों ने बारी-बारी से सबका उपचार किया। मंगलवार को जनपद सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से कई लोग इलाज कराने को अस्पताल पहुंचे। लेकिन अवकाश होने के कारण ओपीडी बंद होने से लोग अपने इलाज को इमजेंसी कक्ष में पहुंचे। अस्पताल पहुंचे कैलाश पांडे ने बताया कि उनके गले में बीते चार दिनों से दर्द हो रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

