पिथौरागढ़,14 अपै्रल (आरएनएस)। स्व. प्रकाश पंत मेमोरियल टी-10 टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला ऑप्शन इलेवन व भव्या इलेवन के बीच हुआ। 70 रनों से पहला मुकाबला भव्या इलेवन ने अपने नाम किया। मंगलवार को एलएसएम कैंपस मैदान में स्व. प्रकाश पंत मेमोरियल टी-10 टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ पूर्व विधायक चंद्रा पंत ने किया। संकल्प प्रकाश टीम के संयोजक भूपेश पंत ने मुख्य अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। संयोजक पंत ने कहा कि प्रत्येक वर्ष किक्रेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया जाता है। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेल के प्रति जागरूक करना व नशे की गलत आदतों से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है। प्रतियोगिता में टॉस जीतकर भव्या इलेवन ने पहले बैटिंग का फैसला लिया। 10 ओवर में 133 रन बनाए,जिसमें रोहित ने 49 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑप्शन इलेवन की टीम 63 रन पर सिमट गई। मैन ऑफ द मैच का खिताब जयदीप पोखरिया को मिला। विजेता टीम को पचास हजार रुपए व उप विजेता टीम को पच्चीस हजार रुपए की धनराशि ट्राफी के साथ दी जाएगी।इस दौरान गीता पंत, देवकीनंदन जोशी, हरीश जोशी, मनमोहन कर्नाटक, कोमल मेहता, रघुवीर सिंह बिष्ट, गोलू पाठक, उमेश महर, ललित भट्ट, पवन खडायत, कृपाल वल्दिया, हेमंत सिंह बिष्ट, ललित जोशी, इंदर सिंह बथ्याल, मनोज पाण्डेय आदि रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

