पिथौरागढ़,14 अपै्रल (आरएनएस)। सीमांत में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। मंगलवार को जिला मुख्यालय समेत मुनस्यारी, बेरीनाग, गंगोलीहाट, झूलाघाट में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया गया। वहीं कई जगह पर छलिया नृत्य के साथ लोगों ने झांकी भी निकाली। इस दौरान वक्ताओं ने कहा बाबा साहेब की ही देन है कि देश अखंड भारत के तौर पर जाना जाता है। नगर के आंबेडकर पार्क में मुख्य कार्यक्रम हुआ। डॉ. भीमराव आंबेडकर संयुक्त संयोजन समिति के अध्यक्ष गोपाल राम सिरौला, संरक्षक महेश मुरारी, बसपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने डॉ.आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
बाद में नगर में ढोल-नगाड़े के साथ शहर भर में भव्य झांकी निकाली। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. आंबेडकर राजनेता व विधि के ज्ञाता थे। कहा वह न सिर्फ संविधान के रचयिता थे, बल्कि एक सच्चे समाज सुधारक थे। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही बेहतर और समतामूलक समाज की स्थापना की जा सकती है। यहां समिति के पदाधिकारी, अन्य संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

