रांची 14 अप्रैल (आरएनएस)। बढ़ती गर्मी को देखते हुए बर्जर पेंट्स इंडिया लिमिटेड ने देशभर में ‘गर्मी गॉन, ठंडक ऑनÓ कैंपेन के साथ अपनी होम कूलिंग रेंज लॉन्च की है। कंपनी के अनुसार इस रेंज में एंटी डस्ट कूल, रूफ कूल एंड सील और टैंक कूल जैसे उत्पाद शामिल हैं, जिन्हें दीवारों, छतों और पानी के टैंकों से आने वाली गर्मी को कम करने के लिए तैयार किया गया है। कंपनी का दावा है कि ये समाधान सतह के तापमान को कम कर घर के अंदर ठंडक बनाए रखने में मदद करते हैं और बिजली की खपत वाले पारंपरिक कूलिंग विकल्पों पर निर्भरता घटा सकते हैं। साथ ही ये उत्पाद घर के अंदर के तापमान को संतुलित रखने में सहायक हैं, जिससे गर्मी के प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है। बर्जर पेंट्स ने स्माइल फाउंडेशन के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश और राजस्थान के 30 सरकारी स्कूलों में हीट-रिफ्लेक्टिव कोटिंग के जरिए तापमान कम करने की पहल भी शुरू की है, जिससे छात्रों के लिए बेहतर और सुरक्षित वातावरण तैयार किया जा सके। यह पहल खासकर उन इलाकों में महत्वपूर्ण है जहां भीषण गर्मी शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों को प्रभावित करती है। कंपनी का मानना है कि इस तरह के समाधान ऊर्जा बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे सकते हैं। कंपनी के एमडी एवं सीईओ अभिजीत रॉय ने कहा कि यह पहल गर्मी की समस्या को शुरुआत में ही नियंत्रित करने और लोगों को टिकाऊ कूलिंग समाधान अपनाने के लिए प्रेरित करने की दिशा में उठाया गया कदम है। साथ ही उन्होंने कहा कि कंपनी आगे भी ऐसे नवाचारों पर काम करती रहेगी जो उपभोक्ताओं की बदलती जरूरतों को पूरा कर सकें।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

