रांची 14 अप्रैल (आरएनएस)। रांची में आयोजित होने वाले झारखंड प्रार्थना महोत्सव को लेकर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सुजीत तिग्गा, केंद्रीय अध्यक्ष, झारखण्ड क्रिश्चियन एसोसिएशन, माइकल कच्छप,केंद्रीय सचिव झारखंड क्रिश्चियन एसोसिएशन संदीप उरांव, महासचिव,झारखंड क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन और पवन चौधरी पवन कुमार चौधरी और सदस्य झारखंड क्रिश्चियन एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी यह महोत्सव भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन 16 से 19 अप्रैल तक झारखंड क्रिश्चियन एसोसिएशन (जेसीए ) और झारखंड क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन (जेसीवाईए ) के संयुक्त तत्वावधान में प्रभात तारा मैदान, धुर्वा में किया जाएगा। महोत्सव का समय प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से रात 10:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। आयोजकों ने बताया कि इस चार दिवसीय कार्यक्रम में देश-विदेश से आए वक्ता लोगों को संबोधित करेंगे। मुख्य वक्ताओं के रूप में अपोस्टल अंकित साजवान और पास्टर मोनिका साजवान उपस्थित रहेंगे, जो प्रार्थना और आध्यात्मिक संदेश के माध्यम से लोगों को प्रेरित करेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कार्यक्रम में प्रवेश सभी के लिए नि:शुल्क रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें भाग लेकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि लोगों की आने की संभावना जिसमें झारखंड, बिहार, उड़ीसा,पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ कई राज्यों से लोग आएंगे. उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए 1000 से अधिक वॉलिंटियर बनाए है. झारखंड प्रार्थना महोत्सव 2026 में पास्टर समर्थ शुक्ला, ब्रदर प्रिंस मुल्ला, ब्रदर सुमित पिंटू, पास्टर सेल्डन बंगेरा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेगे. इस मौक़े पर मौजूद लोग कार्यक्रम की सफलता को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

