नईदिल्ली, 15 अपै्रल। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 22वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रनों से हरा दिया. जहां ये केकेआर की इस सीजन लगातार चौथी हार है तो वहीं ये सीएसके की लगातार दूसरी जीत है. इस जीत के साथ चेन्नई अंक तालिका में 5 मैच में 4 पॉइंट्स के साथ 8वें स्थान पर पहुंच गया, जबकि केकेआर 10वें स्थान पर ही है.
चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए. जिसमें संजू सैमसन ने 32 गेंद में 48, आयुष म्हात्रे ने 17 गेद में 38, और डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 गेंद में 41 रनों की शानदार पारी खेली.
192 रनों के जवाब में केकेआर की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 160 रन ही बना सकी. जिसकी वजह से उसे 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा. एक बार फिर केकेआर के ओपनर फिन एलन और सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी फ्लॉप रहे. एलन एक रन बनाकर आउट हुए जबकि ग्रीन अपना खाता भी नहीं खोल सके. इसके अलावा रिंकू सिंह की कुछ खास नहीं कर सके और 6 रन बनाकर आउट हो गए.
केकेआर की तरफ से कप्तान रहाणे ने 22 गेंद में 28, रघुवंशी ने 19 गेंद में 27 और ओपनिंग करने आए सुनील नरेन 17 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए. इसके अलावा रोमन पावेल और रमनदीप सिंह ने 31 और 35 रन बनाए, लेकिन उनकी पारी में कभी भी ये नहीं लगा कि वो मैच जीतने के लिए खेल रहे हैं. जिससे उनकी पारी की कोई अहमियत नहीं है.
सीएसके के गेंदबाजी ने शानदार गेंदबाजी की. खलील अहमद ने 3.5 ओवर में 24 रन देकर एक विकेट लिया. वो आखिरी गेंद फेंकने से पहले पैर की नसों में खिंचाव की वजह से मैदान से बाहर चले गए. इसके अलावा अंशुल कंबोज ने 4 में 32 रन देकर 2 विकेट लिए. अकील हुसैन ने 4 ओवर में 26 रन देकर एक विकेट हासिल किए. मैच के सबसे सफल गेंदबाज नूर अहमद रहे. उन्होने 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. जिसकी वजह से उनको प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

