मुंबई ,15 अपै्रल (आरएनएस)। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बुधवार सुबह मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। यहां के बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स में एक कंक्रीट की बीम खंभे पर फिट करते समय अचानक गिर गया और इस दौरान जो क्रेन उसे उठा रही थी, वह भी पलट गई। हादसे के दौरान कोई भी मौके पर नहीं था, जिससे किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।
रिपोर्ट के मुताबिक, मेट्रो लाइन 2बी पर बुधवार को काम चल रहा था, तभी 400 टन की मोबाइल क्रेन, एक पूर्वनिर्मित कंक्रीट बीम को उठाकर खंभे पर रख रही थी। तभी एशियन हार्ट हॉस्पिटल जंक्शन के पास क्रेन में यांत्रिक खराबी आ गई और उसने बीम छोड़ दिया, जिससे वह तेजी से नीचे गिरा। इस दौरान क्रेन का संतुलन बिगड़ गया और वह अचानक बीम के छूटने से पलट गया। कार्य ठेकेदार जे कुमार इन्फ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड करा रहा था।
मुंबई मेट्रो के निदेशक बसवराज एमबी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आाया है कि एक क्रेन के लिफ्टिंग बूम में गियर की खराबी आ गई थी, खराबी के बाद, भार दूसरी क्रेन पर स्थानांतरित हो गया, जिससे वह झुक गई। बताया जा रहा है कि पलटी 400 टन की क्रेन को उठाने के लिए 600 टन की दूसरी क्रेन मंगवाई गई है। बता दें कि फरवरी में मुलुंड में मेट्रो का निर्माणाधीन खंभा गिर चुका है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

