जौनपुर 15 अप्रैल (आरएनएस )। कायस्थ चेतना संगोष्ठी के दौरान एक महत्वपूर्ण घोषणा ने पूरे कार्यक्रम का केंद्र बिंदु बना दिया। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित अजय शंकर श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र कुमार सिन्हा की उपस्थिति में स्थानीय राज कॉलेज में प्रवक्ता अंजनी श्रीवास्तव को कायस्थ पार्टी का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त करने की घोषणा की। जैसे ही इस नियुक्ति की घोषणा हुई, कार्यक्रम स्थल पर उत्साह का माहौल बन गया। समर्थकों ने अंजनी श्रीवास्तव को फूल-मालाओं से लाद दिया और अंजनी श्रीवास्तव जिंदाबाद के नारों से सभागार गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने इस निर्णय का जोरदार स्वागत किया और इसे समाज के लिए सकारात्मक कदम बताया।इस अवसर पर बधाई देने वालों में राकेश श्रीवास्तव, संजय अस्थाना, श्याम रतन श्रीवास्तव, सरोज श्रीवास्तव, आनंद मोहन श्रीवास्तव, आनंद शंकर श्रीवास्तव, प्रदीप अस्थाना सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे।सभी ने एक स्वर में कहा कि यह नियुक्ति अंजनी श्रीवास्तव की ईमानदारी, मेहनत और समाज के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में कायस्थ पार्टी उत्तर प्रदेश में और अधिक मजबूत होगी तथा समाज को नई दिशा मिलेगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

