जौनपुर 15 अप्रैल (आरएनएस )। नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने एवं महिलाओं के अधिकारों के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पूर्वांचल विश्वविद्यालय, में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रचार-प्रसार के अंतर्गत मेगा हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और महिलाओं के सम्मान, समानता एवं अधिकारों के समर्थन में अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मनोरमा मौर्या में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं की भागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे समाज में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को सुनिश्चित करने हेतु आगे आएं और सकारात्मक सोच का प्रसार करें। विश्वविद्यालय के कुलसचिव केश लाल ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। परीक्षा नियंत्रक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूकता भी अत्यंत आवश्यक है।मिशन शक्ति समन्वयक डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के लागू होने से महिलाओं की राजनीति में 33 फीसदी भागीदारी सुनिश्चित होगी। इससे यह सुनिश्चित होगा कि जब महिलाएं नेतृत्व करेंगी, तो महिलाओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे भारत की संसद में प्रभावी रूप से उठाए जा सकेंगे। एनसीसी प्रभारी डॉ. मनोज पांडे, , शशिकांत यादव, डॉ. प्रियंका, डॉ. वनिता सिंह एवं सोनम झा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए इस अभियान को समय की आवश्यकता बताया और अधिक से अधिक लोगों को इससे जुडऩे के लिए प्रेरित किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

