प्रयागराज 15 अप्रैल (आरएनएस)। धूमनगंज थाना क्षेत्र के राजरूपपुर निवासी एक युवक को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट कर उसके खाते से 16 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने पीडि़त राष्ट्रीय सुरक्षा के गंभीर मामले का दोषी बता कर डिजिटल अरेस्ट कर वारदात को अंजाम दिया है।
धूमनगंज थाना क्षेत्र के राजरूपपुर निवासी लक्ष्मी कांत तिवारी ने साइबर थाने की पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 मार्च 2026 को कॉल बताया कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी के गंभीर केस में फंस गया है। इसके बाद ठगों ने पीडि़त को डिजिटल अरेस्ट कर कहा कि ऑनलाइन माध्यम से अपने सभी म्यूचुअल फंड और एफडी की रकम एक सुरक्षित खाते में ट्रांसफर कर दे।
इस पर पीडि़त ने अलग तारीखों में कुल 16 लाख रुपये तीन किश्तों में ट्रांसफर कर दिए। जिनमें 25 मार्च को 3 लाख, 27 मार्च को 4 लाख और 30 मार्च को 9 लाख रुपये शामिल है। बाद में जब उसे ठगी का एहसास हुआ तो उसने साइबर पुलिस को सूचना देकर एफआईआर दर्ज कराई है। साइबर पुलिस ने खातों और मोबाइल नंबरों के आधार पर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

