चैंपियंस अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता
प्रयागराज 15 अप्रैल (आरएनएस)। चौधरी नौनिहाल सिंह क्रिकेट क्लब ने चैंपियंस अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में शुआट्स क्रिकेट क्लब को छह विकेट से हराकर प्रतियोगिता में असान जीत किए हैं। विजेता टीम के अक्षत केशरवानी ( 6 -1- 31 – 5) व शरीफ अहमद ( 6.1 – 0 – 21 – 4 ) अचूक गेंदबजी किया।
बुधवार को दौलत हुसैन मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शुआट्स क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 24.1 ओवर में 132 रन ( सौरभ यादव 33, नादिर साफिर खान 31,नरहरी दीक्षित 19 रन, अक्षत केशरवानी 5/31, शरीफ अहमद 4/21, उत्कर्ष सिंह 1/16 ) पर सिमट गई। जवाब में चौधरी नौनिहाल सिंह क्रिकेट क्लब की टीम ने 24.2 ओवर में चार विकेट खोकर 136 रन ( अभिनव प्रताप 42, आदर्श 25, अभिनव अग्रवाल 18 रन, अनुराग 2/20, हम्माद 1/08, तल्हा 1/12 ) पर बना लिए। मैच में रविन्द्र आनंद व विपिन केशरवानी ने अंपायरिंग और हितेश श्रीवास्तव ने स्कोरिंग की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

