इटियाथोक (गोण्डा) 15 अप्रैल। जनपद अन्तर्गत इटियाथोक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अयाह के रहने वाले मस्तराम दुबे पुत्र हजारीलाल ने स्थानीय थाने पर शिकायती पत्र देकर न्याय की मांग की है। पीडि़त ने दिए हुए शिकायत पत्र में कहा है कि गांव निवासी इस्लाम अली उर्फ जोगी पुत्र घिर्राऊ चौधरी पुत्र इस्लाम अली अलबाज पुत्र इस्लाम अली, शमीम पुत्र इस्लाम अली, गुलबाज पुत्र चौधरी इन सभी लोगों ने मिलकर उसके घर को कब्जा करना चाहते हैं। पीडि़त ने यह भी कहा है कि आए दिन कभी हमारे घर में ईट पत्थर अंडे व हड्डियां फेंकते रहते हैं, पीडि़त रोजी-रोटी के लिए बाहर रहता है पीडि़त के छोटे-छोटे बच्चे व पत्नी घर पर रहते हैं। पीडि़त का परिवार सदमे में रहता है। पीडि़त गरीब परिवार से है विपक्षी जब अंडा हड्डी एवं पत्थर फेंके जाने की शिकायत विपक्षी से करता है तो यह लोग मुझे हिंदू कह कर गाली देते हैं, कहते हैं कि तुम हिंदू होकर हमारे मुस्लिम एरिया में रहोगे हम तुम्हें उजाड़ देंगे। हम तुम्हें रहने नहीं देंगे अगर अपनी ख़ैरियत चाहते हो तो इस घर को व जमीन को छोड़कर तुम चले जाओ नहीं तो कोई दिन अप्रिय घटना घट जाएगी। उससे पहले तुम लोग घर छोड़कर चले जाओ। पीडि़त का इसी बात को लेकर न्यायालय में मामला विचाराधीन है। पीडि़त का आबादी की जमीन में पुश्तैनी मकान है।विपक्षी दबंग किस्म का आदमी है।विपक्षी पीडि़त परिवार को जान से मार डालने की बार-बार धमकी दे रहा है। पीडि़त इसकी शिकायत मुख्यमंत्री के पोर्टल पर व स्थानीय थाने से लेकर एसपी तक न्याय की गुहार लगाई है परंतु अभी तक पीडि़त परिवार को न्याय नहीं मिला है। अब देखना यह है क्या पीडि़त परिवार को न्याय मिल पाता है या नहीं। यह आने वाला समय तय करेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

