लखनऊ 15 अप्रैल (आरएनएस )। थाना सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ जबरदस्ती छेड़छाड़, मारपीट और घर में बंद करने के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को उसके किराये के मकान से दबिश देकर पकड़ा और न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू की है।पुलिस के अनुसार 15 अप्रैल 2026 को थाना सुशांत गोल्फ सिटी में वादी द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर मुकदमा संख्या 229/2026 धारा 74, 115(2) व 127 भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त ने एक नाबालिग लड़की के साथ जबरदस्ती छेड़छाड़ की, उसके साथ मारपीट की तथा उसे घर में बंद कर दिया।मामले की विवेचना के दौरान पीडि़ता के नाबालिग होने की पुष्टि होने पर मुकदमे में पॉक्?सो अधिनियम की धारा 7/8 की बढ़ोतरी की गई। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए चढ़ाई का पुरवा क्षेत्र में स्थित उसके किराये के मकान पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान अभियुक्त रूद्र प्रताप सिंह उर्फ शिवांक सिंह, निवासी ग्राम सेखौली, थाना नानपारा, जनपद बहराइच, हाल पता चढ़ाई का पुरवा, थाना सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र लगभग 20 वर्ष है और वह कपड़ों की दुकान पर काम करता था। गिरफ्तारी के बाद उसे उसके विरुद्ध दर्ज धाराओं की जानकारी देते हुए थाना लाया गया और आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने घटना के संबंध में अपनी गलती स्वीकार करते हुए बताया कि उसने रात के समय मेडिकल जाने के दौरान लड़की को जबरन अपने कमरे में खींच लिया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।इस कार्रवाई को थाना सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस टीम द्वारा अंजाम दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

