चंडीगढ़ ,15 अपै्रल (आरएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को पंजाब सरकार की ओर से मिली जेड+ श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली गई है। यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है, जब उनको लेकर पार्टी में विवाद बढ़ रहा है। इससे पहले पार्टी ने चड्ढा को उपनेता पद से भी हटा दिया था। पंजाब सरकार ने उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को तुरंत राज्य मुख्यालय में रिपोर्ट करने को कहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक, चड्ढा की सुरक्षा पिछले हफ्ते ही वापस ले ली गई थी। इसके बाद उन्हें केंद्र सरकार की ओर से जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल के लिए दिल्ली पुलिस को निर्देश है कि जब तक औपचारिक केंद्रीय सुरक्षा व्यवस्था लागू नहीं हो जाती, तब तक उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए। इस घटना के बाद आप और चड्ढा के बीच तनाव गहराते दिख रहे हैं।
2 अप्रैल को आप ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र भेजकर चड्ढा को उपनेता पद से हटाने और पार्टी को आवंटित समय में चड्ढा को बोलने की अनुमति न देने की मांग की थी। पार्टी ने चड्ढा पर आरोप लगाया था कि वह संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोलने से डर रहे हैं। पार्टी ने चड्ढा की जगह लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय के मालिक अशोक मित्तल को उपनेता बनाया था। उनके ठिकानों पर आज ईडी का छापा पड़ा है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

