-सेवानिवृत शिक्षकों के विदाई व सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
अयोध्या 15 अप्रैल (आरएनएस)। सेवा निवृत शिक्षकों का बिदाई एवं सम्मान समारोह सोहावल के ब्लॉक संसा साधन केंद्र अरकुना में आयोजित हुआ। आयोजक प्रमुख उमाशंक, ब्लॉक संयोजक सोहावल एवं तारिक अनवर जिला कोषाध्यक्ष जूनियर शिक्षक संघ ने कार्यक्रम को बहुत ही भव्य एवं दिव्य तरीके से कराया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वित्त एवं लेखा अधिकारी बेसिक अनुपम कुमार, एवं विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सोहावल रविता राव की अगुआई में हुआ, कार्यक्रम में अवधेश यादव जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपने संबोधन में सभी रिटायर 8 गुरुजनों का आशीर्वाद लेते हुए उनके योगदान और लगन की प्रशंसा की, उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ है उनकी सुरक्षा,संरक्षा करते हुए समाज उनके अनुभव का लाभ उठाए तभी देश प्रगति कर सकता है, मुख्य अतिथि अनुपम कुमार ने सभी रिटायर्ड गुरुजनों को उनके सेवानिवृत लाभों को जल्द से जल्द दिलाने का आश्वासन दिया, जूनियर शिक्षक संघ के ब्लॉक मंत्री पंकज वर्मा ने भी सभी गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा उनके मार्गदर्शन देते रहने की बात कही, मुख्य आयोजक उमाशंकर ने अंग वस्त्र देकर स्वागत किया, सूरज प्रकाश ने भी बुके भेट कर गुरुजनों का आशीर्वाद लिया, आयोजक प्रमुख तारिक अनवर ने भी अपनी बात रखी तथा स्वागत करते हुए अंगवस्त्र भेट किया, रिटायर्ड गुरुजनों में परवीन इकबाल यूपीएस बिसौली, आशा सिंह कंपोजिट विद्यालय नेवादा, नाहिदा बेगम कंपोजिट विद्यालय कोला, जनक लाल वर्मा पीएस रहीमपुर बढ़ौली सुभद्रा सिंह पीएस गंज, देव नारायण शुक्ला पीएस छतई का पुरवा, राजेंद्र नाथ चित्रांशी पीएस रामपुरवा, माया देवी पीएस रसूलपुर सकरवाल को सम्मानित करते हुए बिदाई दी गई उक्त कार्यक्रम में ब्लॉक के समस्त एआरपी ,दीपक कुमार वर्मा, हरीश सिंह रावत,Óसंग्राम मौर्य, दीपक शुक्ला, अभिषेक यादव, के अलावा जिला कोषाध्यक्ष फूल चंद सरोज भी उपस्थित रहे। विदाई समारोह को संबोधित करते हुए फूल चंद सरोज ने शिक्षकों की गरिमा और सम्मान की तुलना किसी से भी नहीं की जा सकती, यह अतुलनीय है, कार्यक्रम में शामिल शिक्षक साथियों में देवनारायण प्रजापति, सूरज प्रकाश, राम मूरत राय, मुनिश वर्मा, डॉ दिनेश सिंह, विजय प्रकाश यादव, मोहम्मद शहाबुद्दीन, सुनील मौर्य, राजेंद्र तिवारी, रोहित शुक्ला, शिव बालक रावत, समुराज, महेंद्र कुमार, शमशाद जाकिया, अतिया समीम, अर्चना श्रीवास्तव, मीना शुक्ला, गायत्री, सुचित्रा श्रीवास्तव, प्रीति बाला श्रीवास्तव, विद्यावती, लक्ष्मी शालिनी, रत्नांजलि, राम जन्म, राम सहाय, संजय श्रीवास्तव, राजेश साहू, अरविंद कुमार, मोहम्मद शाहिद, इंद्रपाल, सैकड़ो शिक्षक मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

