-कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का हुआ आयोजन
अयोध्या 15 अप्रैल (आरएनएस)। जिला अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया किसान दिवस में बिन्दुवार किसानो की समस्याओं को सुनकर गुणवत्ता पूर्वक समाधान करने का निर्देश दिया गया। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने किसान दिवस में छुट्टा जानवरों से खेती को बचाने, सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति कराये जाने, यश पेपर मिल द्वारा फैलाये जा रहे प्रदूषण पर रोक लगाने, गेहूं खरीद में किसानों को तंग न करने, फार्मर रजिस्ट्री, केसीसी में चार प्रतिशत ही ब्याज लिए जाने, गन्ना मूल्य का भुगतान कराए जाने का मामला उठाया गया। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे आश्वासन दिया कि 100 कुंतल तक गेहूं बेचने के लिए सत्यापन कराए जाने की कोई जरूरत नहीं है फार्मर रजिस्ट्री के कागजात से ही गेहूं खरीदा जाएगा। छुट्टा जानवरों के सवाल पर जिलाधिकारी ने कहां की विशेष अभियान चलाकर छुट्टा जानवरों को पकड़ा जाएगा विद्युत आपूर्ति के सवाल पर अधिशासी अभियंता विद्युत ने बताया कि तेज हवा के कारण दिन में विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है परंतु रात में विद्युत आपूर्ति की कटौती नहीं की जाएगी। भाकियू महासचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि स्मार्ट मीटर के माध्यम से विद्युत बिल अग्रिम किसानों से लिया जा रहा है ऐसी दशा में गन्ना मूल्य का भुगतान महीनों से नहीं हो रहा है जो किसी भी दशा में उचित नहीं है जिस पर जिलाधिकारी अयोध्या में गन्ना मूल्य भुगतान कराए जाने का निर्देश दिया। किसान क्रेडिट कार्ड के संबंध में किसानों ने शिकायत किया कि समय से ब्याज जमा करने के बाद भी तीन प्रतिशत ब्याज का पैसा वापस नहीं आता और न ही कोई मैसेज ही आता है किसानों ने मांग किया कि तीन प्रतिशत वापसी के मामले को समाप्त करते हुए शुरू से ही चार प्रतिशत ब्याज लिया जाना चाहिए। जिलाधिकारी अयोध्या में सभी किसानों से फार्मर रजिस्ट्री कराये जाने का अनुरोध किया। किसान दिवस में सूर्यनाथ वर्मा राम गणेश मौर्य, श्रीराम वर्मा, फरीद अहमद, शंकरपाल पांडे, रवि शंकर पांडे, सुमन पांडे,विवेक पटेल, आसमाबानो, रामू चंद्र विश्वकर्मा, रविंद्र मौर्य, संतोष वर्मा, मगरू राम, जितेंद्र कुमार उर्मिला निषाद रामावती सहित का यह दर्जन किसान उपस्थित रहे प्रशासन की तरफ से जिला अधिकारी अयोध्या के अलावा उपनिदेशक कृषि जिला कृषि अधिकारी अधिशासी अभियंता सिंचाई जिला मुख्य पशुधन अधिकारी जिला सहायक निबंधक सहित दर्जनों अधिकारी उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

