-फार्मर रजिस्ट्रेशन के प्रगति की हुई समीक्षा बैठक
अयोध्या 15 अप्रैल (आरएनएस)। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में फार्मर रजिस्ट्रेशन की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्रेशन की वर्तमान प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए इसे और तेज़ी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्रेशन शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ किसानों तक पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाने के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए गांव स्तर पर विशेष अभियान चलाया जाए तथा जागरूकता बढ़ाई जाए। साथ ही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में किसी प्रकार की समस्या आने पर उसका त्वरित समाधान किया जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि फार्मर रजिस्ट्रेशन के माध्यम से ही किसानों को सब्सिडी, उर्वरक वितरण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं का लाभ दिया जाएगा, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में डीएम ने सीआरओ गजेंद्र कुमार,अपर जिलाधिकारि कौशल कुमार,डीडी कृषि पी के कन्नौजिया व सभी उपजिलाधिकारी व संबंधित अधिकारियों को प्रगति की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य कराने के निर्देश दिए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

